Breaking News

अभिनेत्री हो तो ऐसी! गरीबों में बांटा 1 लाख का राशन

लॉकडाउन की स्थिति में टीवी की संध्या यानी दीपिका ने एक बेहद नेक काम किया है। उन्होंने करीब 1 लाख का राशन वितरित किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने तस्वीरें भी साझा की है जिसमें वह खुद राशन वितरित करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने एक लोडर भरकर राशन गरीबों में बांटा। राशन पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।

Third party image reference
मुंबई के मीरा रोड इलाके में दीपिका ने राशन वितरण किया। उन्होंने और उनके पति ने सारी सावधानियों के साथ यह नेक काम किया। इसके लिए उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस की निगरानी में ही राशन वितरण हुआ। सोशल मीडिया पर दीपिका ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।
बता दें, दीपिका लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दे रही हैं। लॉकडाउन की स्थिति में घर पर बोर होने से बचने के लिए भी वह कई टिप्स दे चुकी हैं।

No comments