Home
/
Unlabelled
/
एक साथ दो लड़कियों की मांग में भरा सिंदूर, सुहागरात मनाने के बाद युवक ने किया ये काम
एक साथ दो लड़कियों की मांग में भरा सिंदूर, सुहागरात मनाने के बाद युवक ने किया ये काम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक चौकाने वाली घटना हुई है। यहां पर एक लड़के ने एक साथ दो लड़कियों से विवाह किया और दोनों लड़कियों के साथ सुहागरात भी मनाई। लेकिन सुहागरात के बाद ये लड़का भाग गया। जिसके बाद इस लड़के के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया गया और इस लड़के की पुलिस तलाश कर रही है।
आरोपी लड़के ने मंदिर में एक साथ ही दो युवतियों से शादी की। पुलिस के अनुसार सोमवार को ये युवक मंदिर में अपनी नई प्रेमिका के साथ विवाह कर रहा था। लेकिन जैसे ही ये बात उसकी पुरानी प्रेमिका को पता चली तो वो भी मंदिर में आ गई। मंदिर में आकर पुरानी प्रेमिका ने खूब हंगामा किया। अपनी पुरानी प्रेमिका के हंगामे को रोकने के लिए इस युवक ने उससे भी शादी कर ली और उसकी मांग में भी सिंदूर भर दिया। जिस दौरान ये सब हो रहा था उस समय कई लोग मंदिर में मौजूद थे। इस युवक के विवाह की फोटो भी खींची गई।
शादी करने के बाद इस युवक ने दोनों लड़कियों के संग सुहागरात भी मनाई।
लेकिन बाद में अपनी नई प्रेमिका के साथ ये युवक फरार हो गया। पुरानी प्रेमिका ने युवक का खूब इंतजार किया। लेकिन पति की कोई खबर ना मिलने के बाद उसने पुलिस से मदद मांगी और शुक्रवार को कर्नलगंज थाने में केस दर्ज करवा दिया।
एक साथ दो लड़कियों की मांग में भरा सिंदूर, सुहागरात मनाने के बाद युवक ने किया ये काम
Reviewed by kunal
on
12:45
Rating: 5
No comments