Breaking News

प्रेमिका बोली-इंस्पेक्टर साहब, प्रेमी के बगैर नहीं रह सकती और फिर घर में ही मिटटी का तेल छिडकर उठा लिया ऐसा कदम, हैरान रह गए घर वाले


loading…
बरेली जिले में बेमेल मुहब्बत दो लोगों की मौत का सबब बन गई। राजेश्वरी अपने प्रेमी एवं चचेरे देवर अनिल के सिर पर शादी का सेहरा देखना नहीं चाहती थी। एक महीने पहले उसे पता चला कि प्रेमी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है और उसे कुछ लोग देखने आए हैं। यह जानकारी मिलने पर उसने खूब हंगामा किया था। पुलिस के मुताबिक, तब अनिल ने उसे शादी के बाद भी अपने साथ रखने का अश्वासन दिया था। फिर भी वह नाराज चल रही थी। आठ अगस्त को उसने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। राजेश्वरी ने कोर्ट में बयान बदल दिए थे। दो दिन पहले दोनों बरेली साथ घूमने भी गए थे।
13 साल छोटे देवर से करती थी प्रेम 
राजेश्वरी की उम्र करीब 35 वर्ष थी। उसके छह बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र 16 वर्ष हैं लेकिन उसके बाद भी उसके बेटे की उम्र से महज छह साल बड़े और खुद की उम्र से 13 साल छोटे चचेरे देवर से प्रेम करती थी। परिजनों ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। मुकदमा दर्ज कराने के बाद गांव के कुछ लोगों ने दोनों के बीच पंचायत कराई थी। प्रेमी पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। जिसके बाद उन्हें समझौते का फरमान सुनाया गया था। पंचायत में ही मुकदमा खत्म कराने की बात तय हुई थी।

No comments