प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी लड़की सड़क पर जा बैठी, बोली.. कुछ भी कर लो रहेंगे तो उन्हीं के साथ और फिर हुआ कुछ ऐसा पढकर उड़ जायंगे होश
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही किशोरी घर से निकल गांव की सड़क पर बैठ गई। परिजनों के समझाने पर कहने लगी कि कुछ भी कर लो हम उन्हीं के साथ रहेंगे।
किशोरी घर से निकल गांव की सड़क पर जा बैठी। जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण किशोरी को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसने किसी की एक न सुनी। इस दौरान उसके प्रेमी का कहीं पता नहीं चला। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम किशोरी व उसके माता पिता को कोतवाली ले गई है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि किशोरी को समझा बुझाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
No comments