रावण को अपना आदर्श मानने वालो, जानिए क्यों रावण ने सीता माता को कभी स्पर्श नही किया
Third party image reference
तो आजकल के लोग यह कहकर रावण को आदर्श मानते हैं कि माता सीता को 2 साल तक अपने पास रख कर भी रावण ने उन्हें कभी स्पर्श तक नहीं किया। लोगों में रावण के प्रति यह भावना उनमें ज्ञान के अभाव के कारण है तो आज मैं आपको यह बताऊंगा कि रावण ने माता सीता को अपहरण करने के बाद भी क्यों कभी स्पर्श नहीं किया था
Third party image reference
जब रावण विश्व विजय करके स्वर्ग लोक पहुंचा तो उसे वहां रंभा नाम की अप्सरा दिखाई दी तो रावण ने अपनी वासना पूरी करने के लिए उसे पकड़ लिया तब उस अप्सरा ने कहा कि आप मुझे इस तरह स्पर्श ना करें मैं आपके बड़े भाई कुबेर के बेटे नल कुबेर के लिए आरक्षित हू। इसलिए मैं आपकी पुत्रवधू के समान हुई। लेकिन रावण नहीं माना और उसने रंभा के साथ दुराचार किया यह बात जब नल कुबेर को पता चली तो उन्होंने रावण को श्राप दिया
“कि रावण यदि आज के बाद किसी भी स्त्री को उसकी बिना मर्जी के स्पर्श करेगा तो उसके मस्तक के सौ टुकड़े हो जाएंगे और वह मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा”
यही कारण था कि रावण ने कभी सीता माता को स्पर्श नहीं किया दोस्तों अगर आप रावण को उसके ज्ञान की वजह से अपना आदर्श मानते हैं तो अच्छी बात है लेकिन यदि आप यह सोचते हैं कि रावण श्रीराम से भी ज्यादा महान था तो यह आपकी बहुत बड़ी गलती है


No comments