Breaking News

15 लाख लोगों पर मौत के बादल, मुंबई के सबसे बड़े स्लम में कोरोना की दस्तक

एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी के तौर पर पूरी दुनिया जानी जाती है। देश के लिए सबसे खतरनाक खबर मिली है कि यहां पर कोरोना ने दस्तक दे दी है।
नई दिल्ली।
भारत के मुंबई में एशिया की सबसे बड़ा स्लम माना जाता है। यह एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी के तौर पर पूरी दुनिया जानी जाती है। देश के लिए सबसे खतरनाक खबर मिली है कि यहां पर कोरोना ने दस्तक दे दी है। मुंबई के धरावी में कोरोना वायरस के पहले मरीज की मौत हो गई है। जिससे सरकार से पसीने छुट गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धारावी को मुंबई की सबसे घनी और गरीब आबादी वाला क्षेत्र माना जाता है।
और यहां करीब 15 लाख गरीब लोग रहते है। डॉक्टरों का सभी का मानना है कि यहं संक्रमण सबसे ज्यादा तेजी से फैलेगा। बता दें कि कोरोना मृतक के परिवार के 8 से 10 लोगों को क्वारनटीन में रखा गया है और जहां मृतक रहता था उस इमारत को भी सील कर दिया गया है। खबर दे दें कि धारावी स्लम करीब 613 हेक्टेयर जमीन पर बसा हुआ है और यहां करीब 22 हजार से ज्यादा लोग कारोबार करते हैं और सिर्फ इस इलाके का टर्न ओवर 10 करोड़ से अधिक है।
इसी के साथ बता दें कि धारावी को मुंबई में अपराध का भी केंद्र माना जाता है और गैंगवार, भाईगिरी यहां की विशालकाय गलियों और बस्ती में भरी पड़ी है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही मुंबई के सीएसटी रेलवे पुलिस स्टेशन का एक कॉन्स्टेबल भी कोरोना से संक्रमित मिला है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। अगर कोरोना धरावी में फैल जाता है तो देश के लिए सबसे खतरनाक वाली बात होगी।

No comments