भाजपा नेता की दुकान से भारी मात्रा में शराब बरामद, बेटा गिरफ्तार
भाजपा नेता की दुकान से भारी मात्रा में शराब बरामद, बेटा गिरफ्तार
जौनपुर। पूरे देश में लाकडाऊन घोषित होने के बाद सरकार ने शराब की दुकानों को बन्द करने का फरमान जारी किया है। वहीं भाजपा नेता के यहां रविवार को कोतवाली क्षेत्र स्थित केसरी बजार पंजाबी मार्केट से कोतवाली पुलिस एवं आबकारी अधिकारी की संयुक्त टीम ने लाकडाऊन का उल्लंघन करते हुए शराब बेचते भाजपा नेता मनीष सेठी को पत्नी बेटा के साथ गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
हालांकि अब भाजपा के कई नेता उसे बचाने में जी जान से जुटे हैं। कोरोना के चलते लाकडाऊन घोषित होने के साथ ही शासन ने शराब की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी भाजपा नेता पुलिस की शह पर शराब बेचने का धन्धा जारी रखा था। इसकी शिकायत लगातार स्थानीय व्यापारी कोतवाली पुलिस एवं आबकारी विभाग में किया लेकिन भाजपा नेता के गिरेबान में हाथ डालने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे।
रविवार को स्थानीय व्यापारीयों ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश के पास शराब बेचे जाने की शिकायत किया। एडीएम ने इसे गम्भीरता से लेते हुए आबकारी अधिकारी एवं कोतवाली पुलिस को आदेश दिया कि किसी भी दशा में यदि शराब बेची जा रही है तो कार्यवाही किया जाये।
इसके बाद आबकारी अधिकारी एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कसेरी बाजार के पास पंजाबी मार्केट में नेता के घर छापा मारा तो वहां से शराब बेचते हुए खुद मनीष सेठी एवं उनकी पत्नी छाया सेठी तथा पुत्र आनन्द सेठी को हिरासत में लिया और मौके से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए माल सहित सभी को थाने ले गये।
भाजपा नेता के गिरफ्तार होने की खबर चर्चा में आते ही भाजपा के कई नेता उसके बचाव में सक्रिय हो गये है। नेताओं के दबाव में पुलिस द्वारा लीपापोती की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिस स्थान पर अंग्रेजी शराब बेची जा रही थी उसके नीचे गुरु सिंह सभा के बैनरतले लंगर चलाया जा रहा था ताकि सरकारी तंत्र को शक न हो सके। स्थानीय व्यापारीयों की माने तो मनीष सेठी को पुलिस का संरक्षण प्राप्त था। पंजाबी मार्केट की महिलाओं ने सीधा आरोप लगाया कि उनकी दुकान पर शराब बेचने, जुआ खिलवाने समेत अनेक अनैतिक कार्य होते है।
लाॅकडाउन के दरम्यान हम लोग गरीबों के लिए लंगर चला रहे थे इस दरम्यान भी उनका पूरा परिवार इस अवैध धंधे में लिप्त था। इस सम्बंध में जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि एसडीएम की सूचना पर पंजाबी मार्केट के शाप नम्बर 61 पर छापेमारी किया गया तो मौके से 51 क्वाटर 8 पीएम व 18 क्वाटर रायल स्टेक ब्रांड की शराब बरामद हुआ है। मौके से नेता के पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

No comments