Breaking News

चन्दौसी में पति से अनबन होने पर फांसी पर झूली विवाहिता, मौत


चन्दौसी में पति से अनबन होने पर फांसी पर झूली विवाहिता, मौत
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में पति से अनबन होने पर विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
उत्तराखंड के बाजपुर की भावना उर्फ मनी 25 वर्ष की शादी 2 साल पहले थाना बनियाठेर के गांव गुमथल निवासी बंटी से हुई थी। बंटी सेल्समैन का काम करता है। लॉक डाउन के चलते बंटी कई दिनों से घर पर ही था। बताया जाता है पति पत्नी में कई दिनों से किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। दोनों के बीच सोमवार की सुबह भी कहासुनी हुई।
इसके बाद भावना ने दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments