Breaking News

निर्भया केस : ये है वो लड़का जो उस रात निर्भया के साथ था,जानिये क्या हुआ था उस रात


Third party image reference
निर्भया के दोस्त की हो चुकी है शाद
16 दिसंबर 2012 की रात निर्भया के साथ उनका दोस्त अवनींद्र था. यूपी के गोरखपुर के रहने वाले अवनींद्र का परिवार तुर्कमानपुर में रहता है और उनके पिता भानु प्रताप पांडेय शहर के जाने माने वकील हैंmवो कहते हैं, इस घटना को 7 साल हो गए हैं और बेटे को संभालने में चार साल लग गए. किसी तरह से उसे इस सदमे से बाहर निकाला. तीन साल पहले उसकी शादी करा दी. आज उसका 2 साल का बेटा भी है और वर्तमान में वो अपनी फैमिली के साथ विदेश में रहता है. प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात है लेकिन अवनींद्र हमेशा से यही चाहता था कि निर्भया के दोषियों को फांसी हो.
Third party image reference
निर्भया कांड के बाद दोस्त को सताता था ये दर्द
भानु कहते हैं, निर्भया के बारे में बेटा कहता था कि हर पल एक दर्द सताता है कि दोस्ती अधूरी रह गई और हर पल साथ देने का वादा टूट गया. काश, मैं उसे बचा पाता. कहीं न कहीं दिल में ये बात चुभती है कि काश राजधानी पहले जागी होती तो वो हमारे बीच होती. बेटे कहता था कि एक सुकून है कि कम से कम उसके बहाने ही सही देश के कानून में कुछ बदलाव व जनता में जागरूकता तो आई.
Third party image reference


क्या हुआ था उस रात
16 दिसंबर 2012 की रात बस का ड्राइवर राम सिंह खुरापात करने का प्लान बनाता है और उसके साथ मुकेश, अक्षय, पवन, विनय और एक नाबालिग भी थे. सभी लोग बस लेकर रविदास कैंप आरके पुरम से निकलते हैं और आरके पुरम में बस में CNG डलवाई. बस मुनिरका बस स्टैंड पहुंचती है जहां निर्भया और उसका दोस्त अवनींद्र खड़े थे. बस से नाबालिग आवाज लगाता है, 'पालम, नजफगढ़, द्वारका'. पालम जाने का किराया पूछकर निर्भया और अवनींद्र बस में बैठ जाते हैं

No comments