Breaking News

शादीशुदा औरत को टमाटर बेचने वाले से हुआ प्यार, और फिर टमाटर वाले के चक्कर में


शादीशुदा औरत को टमाटर बेचने वाले से हुआ प्यार, और फिर टमाटर वाले के चक्कर में पति के साथ जो किया… वो जानकर उड़ जायंगे आपके होश
भाटापारा के सुरखी गाँव के शराब भट्ठी के पास गोली मार दी गयी थी। इस मामले में पुलिस को 9 दिन बाद सफलता मिली है। मृतक की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने आशिक के साथ मिलकर रची थी। आपको बता दें कि इसी हत्याकांड की छाननबीन के दौरान थाना प्रभारी की पिटाई तक हो चुकी है।
एसपी नीथूकमल के अनुसार गोलीकांड में मृतक पति कामता बघेल की पत्नी आरोपी मंजू बघेल, आशिक यदु कुमार नवरंगे और साथी रामू यादव व राजा बाबू को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों ने ही मिलकर युवक की हत्या को अंजाम दिया था। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया गया है।
मृतक की पत्नी मंजू बघेल पहले भाटापारा सब्जी मंडी में मजदूरी का काम करती थी। वहीं पर उसकी मुलकात ठेले पर घूम-घूमकर आलू,प्याज,टमाटर बेचने वाले बिटकुली निवासी यदू कुमार नवरंगे से हुई और दोनों को एकदूसरे से प्यार हो गया। इसकी जानकारी पति को घटना के 7 महीने पहले लग गयी थी। जिसके बाद पति ने पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी जिसके बाद उन दोनों में मारपीट भी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि मृतक की पत्नी मृतक को छोड़कर अपने मायके चली गई।

No comments