Home
/
Unlabelled
/
नन्हे मेहमान ने रखा सुरेश रैना के घर में कदम, तस्वीर शेयर की तो मिलने लगीं बधाइयां
नन्हे मेहमान ने रखा सुरेश रैना के घर में कदम, तस्वीर शेयर की तो मिलने लगीं बधाइयां
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बात की जाए तो इनमें सुरेश रैना का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। सुरेश रैना ने जितने भी मैच खेले हैं, उनमें से अधिकतर में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। न केवल बैट से, बल्कि गेंद से भी उन्होंने विपक्षी टीम को बहुत परेशान किया है। सुरेश रैना एक ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं, जिनकी मैदान में मौजूदगी से भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा बना रहता है। फील्डिंग करने में भी सुरेश रैना का जवाब नहीं है। भले ही सुरेश रैना इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे हैं, मगर फिर भी सुरेश रैना की लोकप्रियता में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है। अब भी सोशल मीडिया ने उनके फैंस की संख्या जबरदस्त बनी हुई है और उनकी हर गतिविधि पर उनके फैंस की नजर बनी हुई रहती है।

दोबारा पिता बने रैना
सुरेश रैना दोबारा पिता बन गए हैं। जी हां, उन्होंने खुद से सोशल मीडिया में यह जानकारी शेयर की है। उनके द्वारा इस जानकारी को शेयर किए जाने के साथ ही उनके फैंस की ओर से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। सुरेश रैना ने यहां खुद के साथ अपनी पत्नी और बच्चे की तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने बच्चे को अपनी गोद में लिया हुआ है। मां प्रियंका जहां बच्चे की ओर देख रही हैं, वहीं सुरेश रैना इन दोनों को निहार रहे हैं। उन्होंने प्रियंका के कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ है। दोनों इस तस्वीर में बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।
नन्हे मेहमान ने रखा सुरेश रैना के घर में कदम, तस्वीर शेयर की तो मिलने लगीं बधाइयां
Reviewed by kunal
on
13:14
Rating: 5
No comments