मां बनने वाली है 'बड़े अच्छे लगते हैं' की यह एक्ट्रेस, 6 महीने पहले हुई है शादी
टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के लिए पहचानी जाने वाली टीवी अभिनेत्री एकता कौल ने पिछले वर्ष सितंबर में अभिनेता सुमीत व्यास के साथ शादी की थी और अब वह मां बनने जा रही है। शादी के 6 महीने बाद सोशल मीडिया पर एकता कौल ने यह खुशखबरी साझा की है।
Third party image reference
एकता ने बेहद मजाकिया अंदाज में अपने आने वाले मेहमान की खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा है 'मैं अपने पहले प्रोजेक्ट की घोषणा कर रही हूं। जूनियर व्यास से आपको मिला रही हूं। इसे मैंने और सुमीत ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर खुशी का माहौल है।
Third party image reference
'बड़े अच्छे लगते हैं' से पहचान हासिल करने वाली एकता ने मेरे अंगने में और रब से सोना इश्क जैसे सीरियलों में भी काम किया है। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं।
Third party image reference
अपने आने वाले बच्चे और पर्सनल लाइफ को लेकर एकता कौल ने एक लीडिंग मीडिया वेबसाइट के साथ बातचीत भी की है। उन्होंने बताया है कि उनके पति उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। एकता कौल ने अपने बेटे या बेटी का नाम भी सोच लिया है।



No comments