Breaking News

कोरोना वायरस: शाहरुख़ खान ने दिया इतना बड़ा दान, ट्रोलर्स की हो गई बोलती बंद

गौरी खान और शाहरुख खान की एंटरटेनमेंट कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में दान करेगी। इसके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स और मीर फाउंडेशन मिलकर पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हेल्थ वर्कर्स को 50,000 पीपीई किट उपलब्ध कराएगी।
द-अर्थ फाउंडेशन के साथ मिलकर मीर फाउंडेशन मुंबई में लगभग 5,500 परिवारों को एक महीने तक का खाना उपलब्ध कराएगा। इसके साथ 2000 ऐसे लोगों के लिए खाना बनेगा जिनके पास खाना पहुंच नहीं पाता है।

Third party image reference
रोटी फाउंडेशन के साथ मिलकर मीर फाउंडेशन रोजाना 10000 लोगों के लिए एक महीने के लिए तीन लाख मील किट्स उपलब्ध कराएगा। मीर फाउंडेशन इनके साथ मिलकर दिल्ली में 2,500 मजदूरों को कम से कम एक महीने तक जरूरी ग्रॉसरी आइटम्स भी देगा। वहीं मीर फाउंडेशन यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की 100 एसिड अटैक सर्वाइवर्स को मासिक भत्ता देगा और उनकी बुनियादी जरूरतों का ख्याल रखेगा।
आपको बता दें की अक्षय कुमार ने पीएम रिलीफ फंड में 25 करोड़ का दान किया था, जिसके बाद लोग शाहरुख खान को सोशल मीडिया में ट्रोल कर रहे थे। लेकिन शाहरुख़ खान के इस कदम के बाद लोगों की बोलती बंद हो गयी और उन्होंने ये साबित कर दिया की सच में बॉलीवुड के किंग है।

No comments