शाहरुख खान ने कोरोना से लड़ने के लिए किया इतना बड़ा दान, फैंस हो गए खुश
शाहरुख खान और अमीर फाउंडेशन मिलकर मुंबई में रहने वाले 5500 लोगों के परिवार के लिए रोज खाने का प्रबंध करवाया है और इन 5500 लोगों के परिवार को वह करीबन 1 महीने तक खाना खिलाएंगे। इसके साथ ही शाहरुख खान और रोटी फाउंडेशन मिलकर मुंबई में रहने वाले 10000 मजदूरों को 1 महीने तक रोज खाना खिलाएंगे। दिल्ली में रहने वाले करीबन 2500 मजदूरों को शाहरुख खान 1 महीने तक तो रोज सब्जियां, आटा, दाल और चावल देंगे। इसके साथ ही यूपी,बिहार, वेस्ट बंगाल और उत्तराखंड में एसिड अटैक का शिकार हुई 100 लड़कियों के परिवारों को 1 महीने तक पूरा घर का खर्चा चलाने का पैसा देंगे। शाहरुख खान ने इतना बड़ा दान करके अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

No comments