हमारे प्रिय चैनल के प्रिय पाठक मित्रों आपका स्वागत है। दोस्तों एक छोटा सा काम कर दीजिए ऊपर दिए हुए फॉलो का पीले बटन को दबाकर इस चैनल को फॉलो जरूर कर सकते हैं, ताकि आपको सभी प्रकार की खबरें पढ़ने को मिल सके। धन्यवाद।
Third party image reference
मोनू और निशा के प्रेम विवाह का तीन साल में दुखद अंत हो गया। परिवार को दरकिनार करके दोनों ने शादी की थी। लेकिन मोनू की गलत संगत और शराब की लत ने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया। परिवार में चल रहा तनाव मोनू के अंदर जहर घोल रहा था। जिसके करना मोनू ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। निशा के परिजनों का आरोप है कि मोनू और उसके परिवार वालों ने सुनियोजित साजिश करके माँ और बेटे की हत्या की है।
Third party image reference
मेरठ में खरखौदा क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में मोनू के घर पर एक रिश्तेदार की शादी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ चल रही थीं। मंगलवार सुबह वारदात के दौरान परिवार घर में ही मौजूद था। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने बताया कि उनके घर के सामने ही निशा अपने मामा के घर पर रहती थी। वहीं पर मोनू की मुलाकात निशा से हुई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने शादी कर ली। इस बात पर निशा के परिजनों ने आपत्ति जताई थी।
Third party image reference
इसके बावजूद भी वे नहीं माने और दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े। दोनों परिवार के लोगों में तनाव की स्थिति पैदा हुई थी। मोनू को शराब पीने की काफी लत थी। कई बार निशा ने अपने पति मोनू को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह कभी नहीं माना। अब मोनू गलत संगत में पड़ गया था। उसको लोग ताने देने लगे थे कि प्रेम विवाह में उसने बहुत कुछ नुकसान पाया है। दोनों की शादी को डेढ़ साल हो गए और तभी से दंपती के बीच झगड़े होने लगे।
Third party image reference
बेटी को साजिश करके मारा 
गांव कलंजरी निवासी तिलकराम के अनुसार बेटी निशा की दामाद और उसके ससुराल वालों ने साजिश करके उनकी हत्या की है। प्रेम विवाह करने के बाद उसके पूरे परिवार ने निशा से पूरी तरह से रिश्ता ही तोड़ लिया था। इसका फायदा पति सहित ससुराल पक्ष ने उठाया। जहाँ पति सहित सास, ससुर व जेठ निशा से छुटकारा पाने के लिए उसे रोजाना प्रताड़ित करने लगे थे। रोजाना उनकी बेटी से मारपीट करते रहे।
Third party image reference
वहीं मंगलवार को बेटी की हत्या से पहले मोनू सहित पूरे परिवार ने एक कमरे में बैठकर सलाह की थी और बाद में उनकी बेटी की हत्या कर दी। पीड़ित तिलकराम ने पति मोनू, ससुर श्यौराज सिंह, सास जयवीरी व जेठ पप्पू को नामजद करते हुए हत्या का केश दर्ज कराया है।
Third party image reference
शराब पीने का विरोध करने पर की हत्या
पुलिस के अनुसार निशा मोनू के शराब पीने पर आपत्ति करती थी। घटना वाले दिन भी शराब पीने को लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ। जिसमें शराबी पति ने पहले पत्नी का चाकू से गला काटा और बाद में चाकू टूट जाने पर पास में ही पड़ी कुदाल से निशा पर काफी सारे प्रहार किए। मोनू अपनी पत्नी पर तब तक प्रहार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मोनू अपने 9 माह के बच्चे को भी मौत के घाट उतार चुका था।
Third party image reference
पुलिस ने आरोपियों को फरार होने का दिया था पूरा मौका
निशा के परिजनों का आरोप यह भी है कि माँ और बेटे की हत्या की सूचना पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने हमें सूचना दिए बिना आरोपी पक्ष से ही शव का पंचनामा भरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए थे। बाद में जब हमने ससुराल वालों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया तो सभी आरोपी ससुराल वाले मकान पर ताला लगाकर फरार हो गए। उन पर आरोप है कि पुलिस ने केवल हत्या आरोपी पति को ही गिरफ्तार किया जबकि बाकी आरोपियों को फरार होने का मौका दिया है।
Third party image reference
News source - अमर उजाला
प्रिय पाठकों आप हमें बताएं इस वारदात प्रेम कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?, आप हमें कमेंट में जरूर बताएं। धन्यवाद।