पति को बेटी के साथ इस हाल में देख उड़े पत्नी के होश, फिर सामने आई ये सच्चाई
मामला शहर के अमराईवाड़ी थानाक्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2001 में हुई थी, जिससे उसको दो बेटियां हुई। एक सातवीं और दूसरी पांचवी कक्षा में पढ़ती है। पति से अनबन के कारण वर्ष 2008 में दोनों का तलाक हो गया। एक साल बाद 2009 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई, जिससे उसने दूसरी शादी कर ली। कुछ समय हरियाणा में रहने के बाद दोनों अमराईवाड़ी में रहने लगे।

बेटी के ऊपर पति को देखकर उड़े होश
पीड़िता की मां ने बताया कि अहमदाबाद आने के बाद आरोपी रिक्शा चलाने लगा और वह खुद जीन्स पैंट की फैक्ट्री में काम करने लगी थी। 11 मार्च की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। 12 मार्च की सुबह वह जल्दी उठी तो देखा कि पति बेटी के ऊपर सोया हुआ था।

बेटी ने बयां की पिता की करतूत
मां ने बेटी से पूछताछ की तो पिता की करतूत सामने आई। बेटी ने बताया कि मां को मारने की धमकी देकर आए दिन उसका सौतेला पिता उसके साथ हैवानियत करता था। पति की हकीकत सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राजकोट: 16 साल की बेटी का दो साल से रेप कर रहा था पिता, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
पति को बेटी के साथ इस हाल में देख उड़े पत्नी के होश, फिर सामने आई ये सच्चाई
Reviewed by kunal
on
06:29
Rating: 5
No comments