Breaking News

फेसबुक पर लिखा, 'हम कोरोना फैलाएंगे', पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्‍पणियां भी कीं, जानिए फिर क्‍या हुआ


फेसबुक पर लिखा, 'हम कोरोना फैलाएंगे', पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्‍पणियां भी कीं, जानिए फिर क्‍या हुआ
फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में परसरामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
डीएम आशुतोष निरंजन के मुताबिक पर परसरामपुर थानांतर्गत नरायनपुर गांव निवासी तालिब अंसारी पुत्र मो. सलीम अंसारी के खिलाफ तहरीर देते हुए दिलीप कुमार पांडेय निवासी लक्ष्मीनपुर निधा सिंह ने बताया कि तालिब ने अपने फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी है। 
दो जातियों को अपशब्द कहते हुए सामूहिक रुप से नमाज पढ़ने की बात कही। लिखा है कि हम कोरोना वायरस फैलाएंगे। तहरीर के आधार पर परसरामपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 ए, 188, 270 और 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार की शाम तालिब को गिरफ्तार कर लिया।

No comments