Breaking News

'तुमने ...क्या दिल्ली समझा हुआ है , जो ऐसा करोगो' यह कहते हुए युवकों की जमकर पिटाई , मामला दर्द

नई दिल्ली । दिल्ली हिंसा में 46 लोगों की मौत होने के बाद अब उत्तर पूर्वी जिले में स्थिति तो सामान्य है , लेकिन अभी भी लोग कुछ सहमे हुए से नजर आ रहे हैं। इस सब के बीच सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर प्रशासन सजग हो गया है । असल में यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है , जहां 5-7 युवक दो लोगों को पीट रहे हैं । इन दो युवकों की पिटाई करते हुए ये युवक कहते सुनाई दे रहे हैं कि क्या तुमने इस दिल्ली समझा हुआ है । इन दोनों युवकों की लात-घुसों के साथ डंडों से जमकर पिटाई हो रही है ।
इस मामले को लेकर बुलंदशहर पुलिस का कहना है कि यह वीडियो सामने आने पर हमने मामला दर्ज कर लिया है । वहीं वीडियो में दिख रहे एक युवक का कहना है कि हम पर गौकशी का आरोप लगाया गया और कहा गया कि तुमने दिल्ली समझ रखा है। यहां पर तुम इस तरीके से हरकत करते हो इसलिए पीटा गया है ।
बता दें कि यूपी के बुलंदशहर में वायरल हुआ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है । इस वीडियो में 2 युवकों की 6-7 लोगों द्वारा डंडों और लात-घूंसों से जमकर पिटाई हो रही है । मार खाने वाले युवक का कहना है कि दिल्ली हिंसा के तंज मारकर और गौकशी के आरोप लगाकर कुछ युवकों ने उसे पीटा।
इस घटना पर बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में बाइक टकराने को लेकर या फिर अन्य किसी बात पर झगड़ा हो गया था । दोनों पक्षों में मारपीट हुई , हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

No comments