सास ने गलत काम करते हुए पकड़ा तो बहू ने प्रेमी संग मिलकर कर दिया ऐसा काम… जानकर रह जाओगे दंग
एक वृद्ध महिला की सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी. हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए वृद्धा की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. वृद्ध महिला सको बहू और उसके प्रेमी के अवैध संबंधो के बारे में पता लग गया था जिसके बाद बहू ने प्रेमी संग मिलकर सास को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा.
कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पूरब गांव की मोहनी देवी का बेटा अपनी बीवी को अपने मां-बाप के साथ छोड़ विदेश में रहता है. मोहनी देवी की बहू के गांव के ही गोलू उर्फ कृष्णा नाम के युवक के साथ नाजायज संबंध थे. घटना वाली रात मृतका का पति चाकवन बाजार गया हुआ था और घर में सास और बहू अकेली थी. सास घर के बाहर बैठ अलाव जला रही थी कि इसी बीच आरोपी महिला का प्रेमी कृष्णा उससे मिलने के लिए आया और चुपके से घर के भीतर घुस गया.
सास को घर के भीतर किसी के होंने की आहट हुई तो उसने अंदर जाकर देखा. सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत पकड़ा और इसकी शिकायत पति और बेटे से करने की बात कही. ये बात सुनकर दोनों नाराज हो गए. बहू ने सास को पकड़ लिया और उसके प्रेमी ने सिर व चेहरे पर लोहे के रॉड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद खून से सनी साड़ी को बहू ने बदल दिया और घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गया. इसके बाद बहू ने शोर मचाकर बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू की. पुलिस के शक की सुई बहू की तरफ थी. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बहू और उसके प्रेमी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल व साड़ी बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया.
No comments