पति ने अपनी टीचर पत्नी के साथ किया ऐसा गलत काम और फिर दे दिया ऐसा रूप, जानकर उड़ जायंगे आपके होश
टीचर नवविवाहिता शिवांगी के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। टीचर नवविवाहिता शिवांगी ने खुद पिस्टल से गोली नहीं मारी थी,बल्कि उसके पति प्रशांत कसाना ने ही तड़के करीब 4 बजे शिवांगी को सोते समय दायीं तरफ से उसके सिर में गोली मारकर हत्या की थी। हैरानी इस बात की है कि हत्या के बाद शिवांगी को वह अस्पताल नहीं ले गया बल्कि उसे वहीं तड़पता देखता रहा। जब तक कि वह मर नहीं गई।
पीएम रिपोर्ट ने खोली पोल
परिजनों के मुताबिक शिवांगी ने करीब सुबह 9 बजे के आसपास गोली मारी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पीएम रिपोर्ट के मुताबिक शिवांगी की पैरों और हाथों पर चोट के निशान थे। शिवांगी की मौत 4 से 5 बजे के बीच हो गई थी यानि की प्रशांत और परिजन झूठ बोल रहे थे।
शुरू से ही संदेह के दायरे में था प्रशांत
बता दें कि पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में बीते बुधवार को टीचर शिवांगी की गोली लगने से हत्या की बात सामने आई थी। जिस पर परिजनों ने दावा किया था कि शिवांगी ने गुस्से में आकर खुद को गोली मार ली थी। लेकिन पुलिस को परिजनों के बयानों पर विश्वास नहीं हुआ, जिसके बाद जांच और फोरेसिंक रिपोर्ट जांच की गई और उसके बाद पूछताछ जिसके बाद ये केस खुल गया।
आत्महत्या का रूप देने के लिए ले गया अस्पताल
मंगलवार देर रात प्रशांत शराब के नशे में घर पहुंचा तो शिवांगी और उसके बीच जमकर झगड़ा हुआ। दोनों का झगड़ा सुबह चार बजे तक चला। इसके बाद शिवांगी सो गई। जिसके बाद आरोपी प्रशांत ने सोते समय अपनी पत्नी के दायीं ओर से गोली मार दी। इसके बाद वह वहीं बैठा रहा। काफी सोचने के बाद आरोपी ने हत्या को आत्महत्या बनाने के लिए नौकरानी के आने का इंतजार किया और सुबह 10.36 बजे शिवांगी को लेकर मैक्स अस्पताल पहुंचा, जहां से पुलिस को उसकी मौत की सूचना मिली।
हत्या की गुत्थी को सुलझाया पिस्टल ने
शिवांगी को जिस पिस्टल से गोली लगी थी, उसका न तो घर में लाइसेंस था और न ही कोई कागजात। परिजनों ने बयानों में साफ कहा था कि ये पिस्टल उनके घर की नहीं है,जिसके बाद पुलिस ने इसी पर जांच शुरू की तो पता चला कि ये पिस्टल प्रशांत अपने एक दोस्त से मांगकर लाया था। यानि की पुलिस की जांच में साफ हो गया था या तो वह इस पिस्टल से खुद को गोली मारेगा या फिर अपनी पत्नी को।
No comments