कोरोना वायरस के खौफ में भी गर्लफ्रेंड संग नाचते नजर आए हार्दिक पंड्या, भाभी ने...

नताशा और हार्दिक पंड्या.
नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण फिलहाल देश के सभी क्रिकेट मैच रद्द किए जा चुके हैं ऐसे में खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है. भारतीय टीम के ऑलराउंडर भाई हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) उन क्रिकेटर्स में शामिल हैं जो हर मौके को अपने अंदाज में खास बना देते हैं. ऐसे में क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा (Pankhuri Sharma) ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमें पूरा पंड्या परिवार नाचते हुए दिखा.
पंखुड़ी शर्मा ने शेयर किया मजेदार वीडियो
पंखुड़ी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) उनकी गर्लफ्रेंड नताशा स्टानकोविच दिखाए दे रहे हैं. सभी आंखों पर चश्मा लगाए हुए डांस कर रहे हैं. पंखुड़ी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सुरक्षित रहें, पॉजीटिव रहें.'
छह महीने बाद भी वापसी नहीं कर पाए हार्दिक पंड्या
आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) छह महीने बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले थे. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन अब उन्हें वापसी के लिए और इंतजार करना होगा. सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में होना था हालांकि बारिश के कारण वह रद्द हो गया. इसके बाद बीसीसीआई ने कोरोना वायरस के कारण साउथ अफ्रीका की सीरीज को रद्द कर दिया.
बीसीसीआई ने रद्द किए सारे मैच
शनिवार को बीसीसीआई ने फैसला किया कि भारत में होने वाली सभी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया जाए.कोरोना वायरस की वजह से इसी महीने होने वाले कई अहम घरेलू टूर्नामेंट अनिश्चितकालीन समय के लिए टाल दिए गए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का 13वां सीजन भी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट के रद्द होने के आसार ज्यादा है. भारत में कोरोना वायरस के लगभग 150 मामले सामने आ चुके हैं. दुनियाभर में 7 हजार से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस की चपेट में आने से हुई है
No comments