Breaking News

आत्महत्या करने वाले थे सुरेश रैना, हाथ बांधकर रैना पर किसी ने किया था पेशाब, जानिए और राज

सुरेश रैना किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, आज वो क्रिकेट जगत में एक मशहूर और जाना-माना चेहरा हैं। जब रैना फॉर्म में रहते हैं तो गेंदबाज उनसे खौफ खाते हैं, आईपीएल में भी रैना का बल्ला खुब गरजता है। रैना आज भल ही आसमान को छु रहे हों लेकिन सुरेश रैना को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जिन परेशानियों का सामना करना पड़ा उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रैना कभी परिवार से दूर हॉस्टल में रहत थे और वो उस दौरान इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशीश भी की थी। भले आज वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।

Third party image reference
लेकिन अभी क्रिकेट के जानकार लोग मानते हैं कि वह टीम में वापसी कर सकते हैं और उनमें बहुत क्रिकेट बाकी है। खुद रैना अपनी वापसी को लेकर जमकर मेहनत कर रहे हैं। हालांकि अभी उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद है कि वह टीम इंडिया में जल्द वापसी करेंगे। तो चलिए एक नजर ड़ालते हैं रैना के सफर पर।

Third party image reference
1 - हाथ बांधकर रैना पर की थी किसी ने पेशाब
किसी आम बच्चे की तरह रैना की जिंदगी नहीं गुजरी. एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू देते हुए रैना बताते हैं बचपन में एक बार वो ट्रेन से सफर कर रहे थे. उनकी ट्रेन तेज रफ्तार से आगरा पहुंचने वाली थी. उनके साथ करीब 12-15 लड़के भी थे, जो उनके साथ आगरा में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे.
थके-हारे रैना मौज में सो रहे थे. इसी बीच उन्होंने महसूस किया कि उनके ऊपर कोई चीज रखी हुई है. उन्होंने आखें खोलकर देखी तो हैरान रह गए. उन्होंने देखा कि एक वजनदार बच्चा उनके ऊपर बैठे पेशाब कर रहा है. ऐसी स्थिति में किसी को भी गुस्सा आ सकता है. रैना भी इससे बच नहीं सके.
गुस्से में आकर उन्होंने अपना आपा खो दिया और उस शैतान बच्चे की धुनाई करने लगे. यही नहीं अगली कड़ी में रैना ने उसे अपनी डिब्बे से बाहर तक कर दिया. कहते हैं कि इस घटना ने रैना को अंदर से झकझोर कर रख दिया था. यहां तक कि वह अपने घर यानी गाजियाबाद वापस लौट जाना चाहते थे.

No comments