Breaking News

डेरा सच्चा सौदा का दावा, 'कोरोना वायरस को 8 साल पहले ही भांप गए थे राम रहीम'

हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के विवादित प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में डेरा सच्चा सौदा की तरफ से प्रकाशित एक आर्टिकल में यह दावा किया गया है कि विश्व में मौत का तांडव मचाने वाले कोरोना वायरस महामारी को राम रहिम ने आठ वर्ष पहले ही भांप लिया था। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम इस समय रेप और हत्या के मामलों में रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है।

दुनिया में लाखों लोग कोरोना की चपेट में

गौरतलब है कि देश-विदेश में कोरोना वायरस ने करीब 200 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस महामारी ने भारत में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन है लेकिन फिर भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच डेरा सच्चा सौदा के अजीबोगरीब दावे में सबको हैरत में डाल दिया है।

डेरा ने आर्टिकल में किया दावा

दरअसल, सिरसा स्थित डेरा की तरफ से प्रकाशित एक आर्टिकल में यह दावा किया गया है। एक तरफ जहां पूरी दुनिया के वैज्ञानिक कोरोना वायरस को खत्म करने वाला वैक्सीन बनाने में जुटे हैं वहीं, दूसरी ओर डेरा के ऑफिशल वेबसाइट 'पूरी दुनिया को हिलाकर रखने वाले वायरस से खुद को कैसे सुरक्षित रखें' नामक आर्टिकल में ऐसा दावा किया जा रहा है। 14 मार्च, 2020 को प्रकाशित किए गए इस आर्टिकल में कई तरह की बातें कही गई हैं।

2012 में ही कोरोना के खतरे को भांप लिया था

पब्लिश आर्टिकल में अपने हाथ कैसे साफ रखें, और हैंड सैनिटाइजेशन के उपयोग पर जोर दिया गया है। आर्टिकल में महामारी से बचने के बेकिस और प्रभावी तरीका बताया गया है। आर्टिकल में लिखा है कि '2012 में ही 'गुरुजी (राम रहीम) ने सबसे अधिक लोगों के हैंड सैनिटाइज करने का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था। हम देख सकते हैं कि उस समय ही उन्हें इस आपदा की आहट हो गई थी। उन्होंने अपने अनुयायियों में हाथ साफ रखने की आदत को डाल दिया था

No comments