Breaking News

कोविड 19 : मुंबई में 103 नए मरीज, देशभर में कोरोना के कुल 4182 मरीज

Corona-Big-News 4182-patients-inthe-country 118-died
नई दिल्ली,(समयधारा) : देश में 21 दिनों का लॉक डाउन जारी है l इस बीच कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है l
आज पूरे दिन में 472 नए केस आये है l वही अब तक कुल 77 लोगों की मौत हो चुकी है l
इन सब के बीच कुल 268 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है l जो एक अच्छी खबर है l
9 बजे प्रधानमंत्री मोदी के अपील पर पूरे देश में लोग अपने घर में रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लाइट बंद कर 9 मिनट तक दिए या कैंडल जलाएंगे l 
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में सभी देशवासियों से रात 9 बजे 9 मिनट तक दीये जलाने की अपील की थी।
Corona-Big-News 4182-patients-inthe-country 118-died
इस अपील में पीएम मोदी ने कहा था कि सब लोग अपने घरों की लाइट बंद करके 9 मिनट तक दीपक जलाएं।
आप टार्च जलाएं, मोबाइल के फ्लैश से टार्च जलाएं, दीये जलाएं, मोमबत्ती जलाएं। घर की बालकनी से प्रकाश फैलाएं।
हम संदेश देना चाहते हैं कि हम सब देशवासी एकजुट हैं।
उन्होंने कहा था कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है।
इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि शनिवार से अब तक,
देश में कोरोना के 472 नए मामले मिले हैं और 11 लोगों की जानें गई हैं।
इसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 79 हो गई है। अब तक 267 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोविड19 के कन्फर्म मरीजों की भारत में संख्या 3374 है। देश के 274 जिले कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हैं।

No comments