योग के कई आसन ऐसे भी हैं जिनसे शरीर की सुस्ती दूर हो जाती है। अक्सर सुबह उठने के बाद शरीर में सुस्ती सी बनी रहती है। बेड से उठने का मन भी नहीं करता है। लेकिन अगर योग का रोजाना अभ्यास किया जाए तो शरीर की सुस्ती भाग जाएगी। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे योग आसन जिनके नियमित रूप से अभ्यास करने से आपके शरीर से सुस्ती छूमंतर हो जाएगी।
सुप्त मत्स्येंद्रासन
Third party image reference
इस आसन से आपकी पीठ, रीढ़, नितम्ब, और कमर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होंगी।
इस आसन को करने के लिए –
– सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं।
– अपने दोनों हाथों को 180 डिग्री के कोण पर या कंधों की सीध में रखें।
– अब अपने दाएं पैर को मोड़ कर ऊपर उठाएं और बाएं घुटने पर टिकाएं।
– अब सांस छोड़ते हुए दाएं हिप को उठाते हुए पीठ को बाईं ओर मोड़े और दाएं घुटने को जमीन पर नीचे की ओर ले जाएं।
– ध्यान रहे इस दौरान आपके दोनों हाथ अपनी जगह पर ही रहने चाहिए।
– आपका सिर बाईं ओर रहेगा। यही क्रिया आपको बाएं पैर के साथ भी करनी है। इस आसन को आप 3 से 5 बार करें।
पवनमुक्तासन
Third party image reference
इस आसन का अभ्यास करना बहुत ही आसान है –
– इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं।
– ध्यान रखें कि दोनों पैर एक सीध में हों और हाथ बगल में रखें हों।
– गहरी सांस लें और उसे छोड़ते हुए अपने घुटनों को छाती की ओर ले आएं।
– अपनी जांघों को पेट पर दबाएं।
– अपने हाथों को पैरों के चारों ओर इस तरह से जकड़ लें जैसे कि आप अपने घुटनों को टिका रहे हों।