Breaking News

छापे के दौरान आबकारी विभाग को मिली कामयाबी, 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कछौना (हरदोई)। जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी हरदोई रविशंकर ,
उपजिलाधिकारी सदर आर० के० गुप्ता तथा उपजिलाधिकारी संडीला मनोज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी बघौली अखिलेश राजन के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आबकारी एवं बघौली तथा कछौना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना बघौली के ग्राम मुनेन्द्र पुरवा, कटैला पुरवा पूर्वी मजरा कामोलिया,चुराई पुरवा, पडरिया और थाना कछौना के तिलक नगर कंजड़ बस्ती, समसपुर, छातन खेड़ा, बहकटवा ग्राम में आकस्मिक दबिश दी गई। जिसमें दबिश के दौरान लगभग 240 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 2200 किलोग्राम लहन एवं 6 शराब की भट्टिया बरामद हुई। शराब एवं भट्टियो को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर नष्ट करा दिया गया। दबिश के दौरान 16 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुल 6 अभियोग आबकारी अधिनियम की धारा 60, 60(2) के अन्तगर्त दर्ज किये गए। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -3 दिलीप वर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4 अनिल श्रीवास्तव ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 अखिलेश विहारी वर्मा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र गुप्ता, राम प्रकाश, मकसूद, आलम, उपेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल राजेश वर्मा, पंकज कुमार, प्रेम किशोर तथा बघौली पुलिस टीम से थाना प्रभारी फूल चंद्र सरोज एवं कछौना कोतवाल राय सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।।

No comments