नेपाल से पीलीभीत आए 15 मजदूरों पर मुकदमा, सभी को किया क्वारंटीन
नेपाल से पीलीभीत आए 15 मजदूरों पर मुकदमा, सभी को किया क्वारंटीन
लॉकडाउन के बीच हाईअलर्ट होने के बाद नेपाल से भारत आ गए सभी 15 मजदूरों को माधौटांडा सीएचसी में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के खिलाफ थाना माधौटांडा में निषेधाज्ञा उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एसएसबी और पुलिस की किरकिरी होने के बाद अब अफसर अलर्ट होकर सर्तकता बरतने और गश्त प्रभावी कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
मंगलवार शाम को नेपाल से पैदल चलकर हजारा होकर कलीनगर क्षेत्र में पहुंचे एक दर्जन से अधिक मजदूरों माधौटांडा तक आ गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची माधौटांडा पुलिस ने सभी को रोक लिया। पूछताछ में सभी ने बताया कि वह लोग नेपाल के कंचनपुर जिले में नौकरी करते हैं और वहां से 12 अप्रैल को घर आने के लिए निकले। यह लोग मल्लपुरी के निवासी थे। उन्होंने बताया कि वह लोग हजारा थाने की कंबोजनगर चौकी होकर शारदा पार पहुंचे थे और पीलीभीत आ गए।
पुलिस ने सभी को माधौटांडा सीएचसी ले जाकर चेकअप करवाया। चेकअप के बाद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। इस मामले में थाना माधौटांडा में मल्लपुर निवासी धर्मेंद्र, राजेश, विनोद कुमार, आनंदपाल, अमित कुमार, सुखविंदर, विनोद और मैनाकोट निवासी अजय, ओमकार, जगदीश, श्रीकृष्ण, फूलचंद, वीरपाल, रामाधार, यासीन खान, रामशरन के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
इस मामले में बार्डर की कड़ी चौकसी का दावा करने वाली एसएसबी,स्थानीय पुलिस की चौकसी की पोल खुल गई है। अब सभी लोग एक दूसरे पर पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं। रमनगरा/हजारा। नेपाल और भारत की खुली सीमा पर नेपाली सेना एपीएफ और एसएसबी जवानों ने गश्त की। स्स्थानीय सीमा क्षेत्र में पुलिस भी सक्रिय होकर मॅानीटरिंग करती नजर आई। ताकि कोई गलत तरह से सीमा क्षेत्रों में आवाजाही न कर सके।
एसएसबी ने एपीएफ तो डीएम ने की कंचनपुर के अफसरों से बात
नेपाल से मजदूरों के बार्डर पार करके पीलीभीत आने का मामला अफसरों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में पीलीभीत से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों को सूचना दे दी गई। इस मामले में एसएसबी ने नेपाल की एपीएफ से बातचीत की। इसके बाद डीएम ने भी कंचनपुर के सीडीओ से बातचीत की और उनको आगाह किया गया कि बॉर्डर सील है। वह लोग किसी को भी अनावश्यक न छोड़े।
वर्जन
वर्जन
सभी मजदूरों के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी फिलहाल क्वारंटीन में है। इसमे पुलिस और एसएसबी की चूक रही है। अफसरों को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है।
No comments