भारत के 5 बॉडी बिल्डर पुलिस वाले, जिन्हें देख मुजरिमों के छूट जाते हैं पसीने
बॉडीबिल्डर पुलिस वालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी बॉडी देख मुजरिमों के पसीने छूट जाते हैं। तो आइए जानते हैं इन बॉडीबिल्डर पुलिस वालों के बारे में जो इंडिया की शान हैं।
5. तजेंद्र सिंह - उत्तराखंड
गूगल.कॉम
बाबा बिष्ठ नाम से मशहूर तजेंद्र सिंह की बॉडी को देखकर हर कोई कहता है कि बॉडी हो तो ऐसी। 5 बार पुलिस भर्ती में फेल होने के बाद आखिरकार 2006 में तजेंद्र सिंह का चयन पुलिस में ही गया। भर्ती होने के एक साल बाद ही तजेंद्र सिंह ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में दो बार दो बार गोल्ड मैडल जीता और 2009 में मिस्टर हरक्यूलिस का खिताब हासिल करने में सफल रहें।
4. किशोर डांगे - महाराष्ट्र
गूगल.कॉम
जालना के एक गरीब परिवार में जन्मे किशोर डांगे को अर्नाल्ड और मिस्टर मराठवाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। एक समय मे आर्थिक तंगी से गुजर रहे किशोर ने बॉडीबिल्डिंग ही छोड़ दी थी। काफी मशक्कत के बाद इनका चयन पुलिस में हुआ। जैसे ही उन्हें पुलिस की नौकरी मिली। उन्होंने फिर से बॉडीबिल्डिंग शुरू कर दी। आज वो बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में कैसारे अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं।
3. मोतीलाल दायमा - मध्यप्रदेश
गूगल.कॉम
सोशल मीडिया पर सिंघम नाम से मशहूर मोतीलाल दायमा पुलिस डिपार्टमेंट में एक हवालदार के पद पर कार्यरत हैं। मोतीलाल दायमा चार बार मिस्टर इंदौर के खिताब भी जीत चुके हैं। मिस्टर इंडिया बनने की चाहत रखने वाले मोतीलाल हर महीने 50 हजार रुपये अपने खान-पान पर खर्च करते हैं।
2. अमित क्षेत्री - उत्तराखंड
गूगल.कॉम
देहरादून के रहने वाले अमित क्षेत्री उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। ये लोगों के बीच गोरख बिल्डर के नाम से काफी ज्यादा फेमस हैं। साल 2013 में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीतने वाले अमित यूएस में हुए पुलिस एंड फायर्स गेम 2015 का गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहें।
1. सचिन अतुलकर - मध्यप्रदेश
गूगल.कॉम
2007 बीच के आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर की बॉडी देखने मे काफी शानदार हैं। भोपाल के रहने वाले सचिन नेशनल लेवल पर क्रिकेट भी खेल चुके हैं। आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर फिटनेस के लिए शुरू से ही काफी सजग हैं। देखने मे वह किसी बॉडीबिल्डर से कम नही लगते हैं। वह आज भी रोजाना 1 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं।





No comments