शरीर की कमजोरी और दुबलेपन से छुटकारा पाने के 3 आसान उपाय
फॉलो करें
अगर आप भी कम मेहनत के काम में अक्सर थकना, शरीर में दर्द रहना और सीढ़ियां चढ़ने-उतरने पर सांस फूलना जैसी समस्याओं का सामना रोजाना की लाइफ में करते हैं, तो ये आपके शरीर की कमजोर होने का संकेत है। शरीर के कमजोर होने पर छोटी-छोटी मौसमी बीमारियां भी बड़ा रूप ले लेती हैँ, साथ ही रोजाना बीमार रहने से सेहत के अलावा दैनिक जीवन पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको शरीर की कमजोरी को दूर करने वाले घरेलू उपाय बता रहे हैं।

1. शरीर से कमजोरी दूर करने के लिए अंडा सबसे ज्यादा लाभदायक उपाय होता है। अगर आप अपने शरीर की कमजोरी दूर करना चाहते हैं तो अंडे खाना आज से शुरू कर दें । यदि आप प्रतिदिन 1 से 2 अंडे खाएंगे तो जल्द ही आपकी कमजोरी दूर हो जाएगी और आपका शरीर सुडोल और तंदरुस्त हो जायेगा।

2. दूध दुबलापन दूर करने के लिए आपको रोजाना एक गिलास दूध पीना चाहिए। दूध में एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पीना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

3. लीची खाने के कई फायदे हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और बेकार टीशु ठीक होते हैं। इसके साथ ही ये विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत हैं, जिससे शरीर में ताकत आती है और कमजोरी दूर होती है। रोजाना लीची खाना कमजोरी दूर करने का स्वादिष्ट और सेहतमंद तरीका है।
शरीर की कमजोरी और दुबलेपन से छुटकारा पाने के 3 आसान उपाय
Reviewed by kunal
on
04:04
Rating: 5
No comments