दुबलेपन को दूर करने के 3 घरेलू आसान उपाय, आप भी जरूर जानें
फॉलो करें
जानिए क्या करें दुबलेपन को दूर करने के लिए :-

मोटापे की तरह ही दुबलापन भी कई बार परेशानी का कारण बन जाता है। अक्सर ये समस्या उन लोगों के साथ होती है, जिन्हें भूख नहीं लगती है। भूख कम लगने के कारण भोजन करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इससे शरीर की धातुओं का पोषण नहीं होता। ऐसे में शरीर दुबलेपन का शिकार हो जाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके जिनसे दुबलापन दूर होता है।
1. रोजाना 1 चम्मच अश्वगंधा के पाउडर को गाय के दूध के साथ खाएं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। प्रतिदिन अश्वगंधा का सेवन करने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।
2. रोजाना दिनभर में एक मुट्ठी किशमिश खाएं। ऐसा करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा किशमिश और अंजीर को बराबर भागों में बांटकर, रातभर भिगोने के बाद खाएंगे तो उससे भी वजन बढ़ सकता है।

3. आलू का सेवन भी दुबलापन दूर करने में फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है कि आलू में वसा, कैलोरी और फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो फैट बढ़ने में मदद करता है जिससे दुबलापन दूर होने में मदद मिलती है।
दुबला होने के कारण :-

कई लड़के खाने के मामले में बहुत नखरे वाले होते हैं। वो चाट या पकौड़ा खाने के शौकीन होते हैं, या फिर हरी सब्जियों का सेवन करने से दूर भागते हैं। ऐसे लड़कों के शरीर में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं पहुँच पाते हैं और वो कमजोर हो जाते हैं। दुबले होने का ये सबसे बड़ा कारण है।
दुबलेपन को दूर करने के 3 घरेलू आसान उपाय, आप भी जरूर जानें
Reviewed by kunal
on
03:52
Rating: 5
No comments