कई लोग वजन घटाने के लिए जिम जाते हैं तो कई वजन बढ़ाने के लिए। ऐसा देखने में आता है कि जिम जाने पर वजन कम तो हो जाता है लेकिन सुडौल, मजबूत शरीर के साथ वजन बढ़ाने की चाहत में जिम जाना उतना कारगर नहीं सिद्ध हो पाता। कहा भी जाता है कि लोहा उठाने से व्यक्ति पहलवान नहीं बनता बल्कि अच्छा खाना खाने से बनता है। दरअसल, वजन बढ़ाने के लिए कई तरीके हैं लेकिन आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनसे ना केवल आपका वजन बढ़ेगा बल्कि शरीर मजबूत होकर सुडौल भी दिखने लगेगा।
Third party image reference
1. शतावली एक बहुत ही महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषदि है जिसके प्रयोग से आप जल्द ही अपने आप को मोटा कर सकतें हैं। इसका इस्तमाल करने से पहलें किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर ले। इसका इस्तमाल करने के साथ साथ आपको अपने खाने पीने पर भी ध्यान रखना होगा।
Third party image reference
2. केला में प्रचुर मात्रा में कैलोरी होती है जो आपके शरीर के जरुरतो को पूरा करने में सहायक होती है। जल्दी वजन बढ़ाने के लिए केला एक बेस्ट उपाय है। यदि आप रोजाना 3 से 4 केले का सेवन करते है तो कुछ ही महीनों में आप फिट हो जायेंगे । केले को आप दूध में मिलाकर भी पी सकते है। या केला खाकर उपर से दूध पी ले। ऐसा करने से आपका वजन दुगुनी तेजी से बढ़ने लगेगा।
Third party image reference
3. आलू खाने से वजन बढ़ता है, यह सभी जानते हैं लेकिन सिर्फ आलू ही नहीं बल्कि अन्य स्टार्चयुक्त भोजन करने से भी कैलोरी बढ़ती है। स्टार्च मांसपेशियों में ग्लाइकोजन को जमा करता है और इससे वजन बढ़ता है। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।