टॉयलेट में छिपा सांप महिला की जांघ में दांत गड़ाकर चिपक गया, इसके बाद जो हुए वह रोंगटे खड़े कर देगा, जानकर रह जाओगे दंग
थाईलैंड में एक महिला की अपने वॉशरूम में सांप से हुई मुठभेड़ की कहानी आपके रोंगटे खड़ी कर देगी। यह घटना एक डरावनी फिल्म का सीन लग सकता है, लेकिन एन्ना के साथ यह सच में हुआ है। महिला को एहसास नहीं था कि बाथरूम में सांप सांप छिपा है। जैसे वही अंदर गई, सांप ने उसकी जांघ में काट लिया। महिला ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन उनसे अपने दांत महिला के पैर में और गहरे घुसा दिए। इसके बाद दोनों के बीच एक जबरदस्त संघर्ष हुआ।
सांप के काटने की घटना 12 जनवरी को हुई थी, जिसे एन्ना की बेटी चुनिया सितविचाई ने फेसबुक पर शेयर किया। उसने इसके साथ ही वॉशरूम की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें खून के धब्बे, एक हथौड़ा, एक कटर और सांप को देखा जा सकता है। मूल रूप से थाई भाषा में लिखी गई एक पोस्ट में चुनिया ने लिखा- हर कोई सोचता है कि यह कहीं दूर हुआ होगा। पहले मैं भी ऐसी घटनाओं के बारे में यही सोचती थी, जब तक कि यह मेरे अपने घर पर नहीं हुआ। इतना बड़ा सांप शौचालय में कैसे पहुंच सकता है। चलिए मैं आपको बताती हूं कि मेरी मां, अन्ना के साथ क्या हुआ था।
वह घर के बाथरूम में गई थी। हमारा घर एक गांव में है, जंगल में नहीं। सांप अंदर था और उसने टॉयलेट पर बैठते ही मेरी मां की जांघ को काट दिया। मेरी मां चौंक गई और उसने उसका सिर पकड़ लिया और उसे दूर हटाने की कोशिश की। लेकिन वह सांप को दूर नहीं कर सकी। उसने अपने नुकीले दांत कसकर गड़ा दिए थे। मेरी मां ने उसके सिर को पकड़ने की कोशिश की और फिर मेरे भाई को बुलाने के लिए चिल्लाई। वह सांप को देखकर डर गया और उसने मेरी मां को एक कटर दिया।
No comments