Breaking News

जब बोनी कपूर को छोड़ चली गईं श्रीदेवी, जानिए क्या हुआ मौत की उस रात

बॉलीवुड में 3 जून खास तारीख है। इस दिन दो बड़े कपल्स की शादी हुई। एक तो अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, दूसरा श्रीदेवी और बोनी कपूर। लेकिन कपूर की ये जोड़ी अब टूट चुकी है। श्रीदेवी परिवार और इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। अचानक उनकी मौत की खबर ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। आइए बताते हैं उस रात आखिर हुआ क्या था।

24 फरवरी 2018 वो काली रात थी जब बॉलीवुड की 'चांदनी' हमेशा के लिए ढल गई। श्रीदेवी की मौत ने ढेरों सवाल खड़े किए। किसी ने दुर्घटना कहा तो ने साजिश। बता दें श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी 3 जून 1996 में हुई। दोनों की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। लेकिन श्रीदेवी के चले जाने से ये परिवार अधूरा हो गया।

sridevi last 24 hours death

बात फरवरी साल 2018 की है जब श्रीदेवी और उनका परिवार रिश्तेदार की शादी में शामिल होने दुबई पहुंचे थे। यहां वह दुबई के एक होटल जुमैरा एमिरेट्स टावर होटल के कमरा नंबर 2201 में ठहरी थीं। 22 फरवरी और 23 फरवरी श्रीदेवी शादी अटेंटड करने के बाद दुबई में अकेली ठहरी थीं जब बोनी कपूर बेटी खुशी कपूर के साथ शादी के बाद मुंबई वापस काम के सिलसिले में लौट आए थे।

श्रीदेवी ने किया बोनी कपूर को मैसेज

यहीं 24 फरवरी श्रीदेवी ने पापा यानी बोनी कपूर को मैसेज किया कि वह उन्हें मिस कर रही हैं। लेकिन बोनी कपूर पहले ही पत्नी को सरप्राइज देने का प्लान बना चुके थे और उन्होंने दुबई पहुंचने के लिए टिकट भी बुक करवा ली थी।

बोनी कपूर ने पत्नी को सरप्राइज दिया

बोनी कपूर ने जैसा सोचा था कि वह पत्नी को दुबई पहुंच कर सरप्राइज देंगे, वैसा हुआ भी, श्रीदेवी पति बोनी कपूर को देख खुश हो गई थीं। यहां दोनों ने करीब आधा घंटा बैठकर बातचीत की। इसके बाद दोनों ने डिनर का प्लान बनाया।

क्या हुआ उस रात

फिर श्रीदेवी फ्रेश होने बाथरूम में चले गए और बोनी कपूर लीविंग रूम में इंडिया vs साउथ अफ्रीका का मैच देखने लगे। करीब 15-17 मिनट तक टीवी देखने के बाद बोनी कपूर को जब लगा कि काफी देर हो गई है श्रीदेवी अभी तक बाहर नहीं आई हैं।

श्रीदेवी डूबी हुईं थीं

इसके बाद बोनी कपूर टीवी बंद कर बाथरूम की ओर श्रीदेवी को पुकारते हुए पहुंचे। लेकिन आवाज देने के बावजूद बाथरुम से कोई आवाज नहीं आईं। इसके बाद जब बोनी कपूर ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो वह देखकर सन्न रह गए। श्रीदेवी बाथटब में डूबी हुई और बेहोश थीं।।

श्रीदेवी की मौत से पर खड़े होने लगे सवाल

श्रीदेवी की मौत पर सवाल इसीलिए खड़े होने लगे क्योंकि पहले कहा गया कि उनका निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ। लेकिन फिर दुबई पुलिस ने रिपोर्ट में कहा कि ये मौत एक एक्सीडेंटल हादसा था। वहीं रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दुबई में बोनी कपूर से पूछताछ हुई और उनका बयान दर्ज किया गया था।

सबको छोड़ गईं श्रीदेवी

इन सब कार्रवाई के बात श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाया गाया। इससे पहले तक ही मीडिया से लेकर फैंस के बीच हर जगह श्रीदेवी छाई हुई थीं। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में भी भारी भीड़ जुटी। उस दिन चांदनी हम सब को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर चली गईं।

श्रीदेवी की मौत को इन्होंने बताया मर्डर

केरल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऋषिराज सिंह ने दावा किया कि श्रीदेवी की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। उनके एक दोस्त फोरेंसिक डॉक्टर थे उन्होंने ऐसे कई तथ्यों का जिक्र किया कि एक व्यक्ति एक फुट गहरे पानी में कभी नहीं डूबेगा।

शराब के नशे में थीं श्रीदेवी !

श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मौत 'दुर्घटनावश डूबने' से हुई, साथ ही ये भी कहा गया कि उस रात श्रीदेवी ने शराब भी पी रखी थी। इसी वजह से शायद उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाथटब में गिर गईं। लेकिन दूसरी तरफ ये भी कहा गया था कि बेहद कम शराब उन्होंने पी रखी थी ऐसे में गिरने का सवाल पैदा नहीं होता।

No comments