Breaking News

AJAB GAJAB : भारत का ऐसा अनोखा गांव जहाँ हनुमान जी की पूजा करने से डरते है लोग,नाम लेने में भी लगता है डर !!

चमोली जिले में मौजूद द्रोणागिरी गांव के लोग भगवान हनुमान जी की पूजा करने से डरते हैं कहते हैं की इस गांव के लोग अगर पूजा करले तो उनके लिए बहुत नुकसान दायक होता हैं।

आज तक आपने सुना होगा की श्रीराम भक्त हनुमान सभी भक्तो का उद्दार करते हैं और उनकी सभी मनोकामनाओ को पूरा करते हुए सभी दुखो का निवारण करते हैं लेकिन एक चौंका देने वाली खबर भी सामने आयी हैं की चमोली जिले में मौजूद द्रोणागिरी गांव में लोग हनुमान की पूजा नहीं करते हैं।

इस गांव में पूजा ना करने का कारण इतना सा हैं की जब लक्ष्मण अपने प्राणो के लिए तड़प रहे थे तो उनकी जीवन रक्षा के लिए हनुमान ने संजीविनी बूटी के लिए द्रोणागिरी पर्वत के टुकड़े को उठा ले गए थे इसी वजह से यहाँ के लोग उनसे नाराज हैं।

यहाँ के लोग अपने जमींन,जंगल,पानी और पर्वत की पूजा करते हैं लेकिन अगर हनुमान की यह पूजा करेंगे तो पर्वत देवता उनको श्राप देने के साथ भयंकर दंड भी दे सकता हैं।

लोगो में हनुमान की पूजा करने में भय बना हुआ हैं यही वजह हैं की यहाँ पर हनुमान का नाम भी नहीं लिया जाता हैं और ना ही कभी कोई रामलीला का आयोजन किया जाता हैं।

No comments