Breaking News

80 की उम्र में भी जवां रहती हैं यहां की औरतें, जानें इनकी जवानी का राज

हमारे यहां तो महिलाएं 30 क्रोस करते ही एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करने लग जाती हैं, ताकि 40 से 45 तक की उम्र में उनकी सूरत जवां रह सके। 50 के बाद उम्र का असर सूरत से लेकर सेहत तक पर आसानी से देखने को मिल जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां असल मायने में उम्र सिर्फ एक नम्बर है। यहां उम्र का असर न तो चेहरे पर देखने को मिलता और न ही सेहत पर।

यह जगह कहीं और नहीं बल्कि पाकिस्तान में स्थित है। पाकिस्तान में यहां रहने वाली महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं भी कहा जाता है। यह जगह पाकिस्तान की काराकोरम पहाड़ियों में स्थित हुंजा घाटी है, जहां हुंजा समुदाय बसता है। हुंजा समुदाय की महिलाएं 80-90 की उम्र में भी 30-40 की लगती हैं। उन पर उम्र का कोई असर नहीं होता, इस वजह से उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं भी कहा जाता है।केवल महिलाएं ही नहीं यहां के पुरुष 90 साल की उम्र में पिता बन सकते हैं।

हुंजा समुदाय के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और खूबसूरत चेहरे के पीछे की वजह उनका अच्छा खान-पान है और बेहतर लाइफस्टाइल है। यहां के लोग सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और जल्दी सो भी जाते हैं। यह लोग आने-जाने के लिए साइकिल व गाड़ियों का इस्तेमाल बेहद ही कम करते हैं, यह लोग केवल पैदल चलते हैं। इसके साथ ही यह लोग दिन में 3 बार नहीं बल्कि 2 बार खाना खाते हैं। पहले सुबह 12 बजे और फिर रात को 8 बजे। इनके खाने में कोई फास्टफूड आदि शामिल नहीं होता ये लोग पूरी तरह से कुदरती खाना खाते हैं। जैसे कच्ची सब्जियां, फल, अनाज, मेवे, दूध, चीज व अंडा। इसके अलावा यहां के लोग 2 से 3 महीने तक खाना भी नहीं खाते। वह 2-3 महीने तक केवल जूस पीते हैं।

No comments