Breaking News

जिस लड़की के लिए लेकर पहुंचे बेटे की बारात, उसी के साथ फेरे ले लिए 65 साल के रोशनलाल


सोशल मीडिया के इस ज़माने में छोटी से छोटी बातें कब तूल पकड़ लें पता नहीं चलता. ऐसी ही एक खबर ने आज कल सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है. बिहार के समस्तीपुर ज़िले के रहने वाले 65 साल के रोशन लाल की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उसे 21 साल की लड़की से शादी करनी पड़ी.
सब इस शादी के बारे में सुनकर हैरान रह गए और सवाल पूछने लगे कि ऐसी क्या वजह थी कि जो ससुर को यह कदम उठाना पड़ा. जब लोगों ने रोशन लाल से सवाल पूछना शुरु किया तो उन्होंने शादी को मजबूरी का नाम दिया. आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जो उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. जब उनका लड़का भी शादी करने के लिए राज़ी था फिर क्यों उन्हें ऐसा करना पड़ा.
दरअसल रोशन लाल के बेटे की शादी सपना नाम की लड़की से तय हुई थी. बारात लड़की के दरवाज़े पर पहुंच गई थी लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब रोशन लाल का बेटा मंडप से भाग निकला. क्योंकि उसका बेटा किसी और लड़की से प्यार करता था. वो रोशन लाल के डर से शादी के लिए तैयार तो हो गया लेकिन शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया.

No comments