Video: झील के पानी में दिखा अजीब जानवर, लोग जवाब नहीं दे पाए कि ये है क्या?
कुछ सेकंड के लिए बाहर निकाला सिर
दरअसल, 20 सेकंड के इस वीडियो में झील के साफ पानी में एक वन्य जीव तैरता हुआ नजर आ रहा है, जिसने अपना सिर भी पानी के अंदर ही छिपा रखा है। कुछ सेकंड तैरने के बाद ये जीव अपना सिर पानी से बाहर निकालता है। इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती 10 सेकंड का वीडियो देखकर ज्यादातर यूजर इसका सही जवाब नहीं दे पाए। अगर आप ये वीडियो देखेंगे तो शायद आप भी सवाल का सही उत्तर ना दे पाएं।

किसी ने बताया डॉल्फिन तो किसी ने कहा गैंडा है
इस ट्वीट के जवाब में किसी ने जानवर का नाम मगरमच्छ बताया, किसी ने डॉल्फिन तो किसी ने व्हेल मछली। कुछ लोगों ने कहा कि पानी में तैर रहा जीव गैंडा है। हालांकि इसका सही जवाब काफी चौंकाने वाला है। दरअसल पानी में तैर रहा ये जीव मूस है, जो हिरण की एक प्रजाति है। मूस हिरण ज्यादातर कनाडा, रूस और अमेरिका में पाए जाते हैं। इस वीडियो को करीब सात साल पहले अमेरिका के मोंटाना में स्थित ग्लेशियर नेशनल पार्क में बनाया गया था।
देखिए वीडियो:-
Guess what is floating during the 1st ten seconds of the video?
See how many of you got it right: Kevin
201 people are talking about this
20 फीट की गहराई तक गोता लगा सकता है मूस
मूस हिरण के सिर पर खास तरह के सींग होते हैं, जो पानी में तैरते समय एक लहर सी पैदा करते हैं। जिस समय इस वीडियो को शूट किया गया, तो इस मूस ने चंद सेकंड के लिए और केवल सांस लेने के लिए ही अपना सिर बाहर निकाला था और फिर दोबारा पानी में गोता लगा लिया। मूस हिरण तैराकी में बेहद कुशल जानवर होता है, जो पानी के अंदर करीब 20 फीट की गहराई तक गोता लगा सकता है और साथ ही कम से कम एक मिनट तक पानी के अंदर अपनी सांस रोक सकता है।

लॉकडाउन के चलते पर्यावरण में हैरान कर देने वाले बदलाव
आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते पर्यावरण में हैरान कर देने वाले बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले दिनों नॉर्थ अमेरिका के मेक्सिको में समुद्र किनारे टहल रहे कुछ लोगों को अचानक लहरों में एक खास नीली रोशनी नजर आई। दरअसल, जो नजारा इन लोगों की आंखों ने देखा, वो बीते 60 सालों में पहली बार नजर आया था। समुद्री लहरों में नीली चमकदार रोशनी देखकर पहले तो लोग चौंक गए, लेकिन इसके बाद सभी ने इन लहरों को अपने-अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। खबर फैली तो दूसरे लोग भी इन लहरों को देखने के लिए समुद्र किनारे पहुंचे। हालांकि ऐसा वैज्ञानिक कारणों के चलते हुआ था।


: Kevin
No comments