मंदिर में ‘हाथी’ के नीचे फंस कर महिला का हुआ बुरा हाल, देखकर आप भी कहेंगे हे भगवान…
मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की सोशल मीडिया पर वायरल ये विडियो मध्य प्रदेश स्थित नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक के एक मंदिर का है. इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है की एक महिला मंदिर में मनोकामना पूरी करने वाले हाथी की एक मूर्ति के नीचे से निकलना चाह रही थी. पहले पहल तो उसने मूर्ति के नीचे घुसी, उसे लगा सब ठीक है और वह आसानी से इस पार से उस पार हो जाएंगी.
लेकिन थोड़ी देर में महिला को समझ आ गया, कि अब यहां से निकलना थोड़ा कठिन हो गया है. महिला को हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा देख, वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने महिला को निकालने की कोशिश की, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी 7-8 महिलाएं सफल नहीं हो सकी.
भगवान के दर पर महिलाओं ने जोर-जोर से जय अम्बे के जयघोष शुरू की. कुछ महिलाओं ने आगे से खींचा तो कुछ महिलाओं ने पीछे से फंसी महिला को धक्का दिया. बहुत कोशिशों के बाद महिला को हाथी की मूर्ति के नीचे से निकाला. इस जद्दोजहद का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद ये देखते ही देखते वायरल हो गया.
No comments