Breaking News

बागीचे में मिली थी नवजात बच्ची, नहीं दर्ज हुआ है एफआईआर, जानें क्या है बड़ी वजह


बगीचे में मिली नवजात बच्ची को भेजा गया चाइल्ड लाइन।
बड़हलगंज इलाके के एक बगीचे में मिली नवजात बच्ची को मंगलवार को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में अब तक मुकदमा नहीं दर्ज किया। पुलिस का कहना है जब तक कोई वादी नहीं आएगा तो पुलिस वादी क्यों बनेगी।
 
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज इलाके में स्थित एक बगीचे में पशु चरा रहे लोगों ने कपड़े में लपेटकर फेंकी गई एक बच्ची को देखा और फिर बगीचे के मालिक को सूचना दी। बगीचे के स्वामी ने पुलिस को घटना बारे में बताया।

जिसके बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची का हेल्थ चेकअप करा कर चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया है। मगर इस मामले में कोई केस नहीं दर्ज किया गया है जबकि पूर्व में डीजीपी का स्पष्ट आदेश आया था कि ऐसे मामलों में पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी और जरूरत पड़ी तो खुद वादी बनेगी। खुद गोरखपुर में इस तरह के तीन मामले इसके पहले एसएसपी के आदेश पर दर्ज किए जा चुके हैं।  
 
बड़हलगंज इंस्पेक्टर रामज्ञा ने बताया कि बच्ची को चाइल्डलाइन सुपुर्द कर दिया गया है। कोई वादी सामने नहीं आया तो एफआईआर कैसे दर्ज किया जाएगा। वादी आए तो एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

No comments