जब राजीव गांधी के पास फूलों का हार लेकर पहुंची एक महिला, फिर पढ़ें पूरी कहानी
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस दौरान उन्हें पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कांग्रेस ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धाजलि दी है। 21 मई का दिन भारत के इतिहास में एक ऐसी घटना के नाम दर्ज है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आपको बता दें, 21 मई 1991 को राजीव गांधी की आत्मघाती हमले में जान चली गई थी। इस दिन की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
आज के दिन ही राजीव गांधी की एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। लिट्टे उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया।
चलिए जानते है उस दिन क्या हुआ था , लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।
No comments