Breaking News

नीता अंबानी को जब डॉक्टरों ने कह दिया था कि वे कभी मां नहीं बन सकतीं, फिर...

मुकेश अंबानी की पत्नी और बिज़नेसवुमन नीता अंबानी को अगर दो शब्दों में परिभाषित किया जाए तो सर्वगुण संपन्न शब्द बिल्कुल उपयुक्त होगा, नीता अंबानी हर काम बड़े परफेक्शन के साथ करती हैं, लेकिन आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े सच बता रहे है, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी के बाद एक समय ऐसा भी था, जब डॉक्टरों ने उन्हें बोल दिया था कि वे कभी मां नहीं बन सकती हैं।
एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने इस बारे में खुलासा करते हुए कहा था,” मैं शादी के बाद मां बनना चाहती थी, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद मुझे डॉक्टरों ने कहा कि मैं मां नहीं बन सकती, मेरे लिए यह शॉकिंग था, शादी के बाद 23 साल की उम्र में डॉक्टरों में जब मुझसे कहा कि मैं कभी मां नहीं बन सकती तो मैं पूरी तरह टूट गई, लेकिन भगवान की दया और मेरी क़रीबी मित्र डॉ. फिरोजा पारिख की मदद से मैंने जुड़वा बच्चों को कंसीव किया।
उसी इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि उनकी प्रेग्नेंसी बहुत मुश्किल भरी थी,एक इंटरव्यू में नीता ने अपने बच्चों की परवरिश के बारे दिलचस्प खुलासे करते हुए बताया था कि उन्होंने अपने बच्चों को सामान्य बच्चों की तरह पालने की पूरी कोशिश की. ” जब मेरे बच्चे छोटे थे तो मैं उन्हें हर शुक्रवार पांच रुपए स्कूल की कैंटीन में खाने के लिए दिया करती थी।

No comments