Breaking News

कोरोना के कहर में सामने आया कलयुगी बेटे का खौफनाक चेहरा, बूढ़ी मां का दर्द सुन पुलिस भी हैरान


कोटा (राजस्थान). कोरोना के कहर के बीच राजस्थान से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति विवाद के चलते अपनी मां की अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मां की शिकायत बेटे को किया गिरफ्तार
दरअसल, यह शर्मनाक घटना कोटा शहर के दादाबाड़ी पुलिस थाने में  देखने को मिली। जहां दुखी होकर पीड़ित महिला ने अपने बेटी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मां ने पुलिस को बताई आपबीती
पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताते हुए कहा-तीन दिन पहले उसके बेटे ने मेरे ऊपर कोई तेजाब जैसी वस्तु डाल दी, जब मैंने अपने कपड़े खोले तो उसने चुपके से मेरे फोटो खींच लिए। महिला ने बताया कि बेटा उसका मकान हड़पना चाहता है, वह इन फोटो के दम पर मुझको ब्लैकमेल कर रहा है। बता दें कि महिला के दो बेटे हैं, एक बाहर नौकरी करता है।
मरने से पहले पिता बेटे के नाम कर गए सारी संपत्ति
वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पिता की कुछ दिन पहले मौत हुई  है। जहां पिता ने मरने से पहले अपने मकान की वसीयत आरोपी बेटे के करा दी थी। लेकिन , मां का कहना है मेरे पति ऐसा नहीं कर सकते हैं, बेटे ने ही किसी तरह धोखाधड़ी करके उसने जबरदस्ती साइन करवाए होंगे।

No comments