जामताड़ा में ASI को काटते ही मरा सांप, यह देख पुलिसकर्मी स्तब्ध

जामताड़ा, जेएनएन। जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाने में एक आश्चर्यचकित कर दने वाली घटना घटी है। थाने में पदस्थापित ASI (सहायक सब इंस्पेक्टर) को सांप ने काट डाला। इसके तुरंत बाद सांप की मृत्यु हो गई। यह देख पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। जिसने भी यह घटना सुनी वह दंग रह गया।
सोमवार की सुबह बागडेहरी थाने के एएसआई चरण बोईपई को वर्दी पहनने के दौरान सांप ने काट लिया। थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी मिलते ही उसे कुंडहित अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सुबह साढ़े नौ बजे बागडेहरी थाने में एएसआइ बोईपाई अपने दैनिक ड्यूटी के लिए कमरे में वर्दी पहन रहे थे। इस दौरान चौकी के नीचे जहरीले सांप ने उनके बाएं पैर की अंगुली में काटा लिया। इसकी जानकारी के बाद अन्य जवान सांप को पकडऩे के लिए एक बाल्टी में रखा। कुछ देर के बाद सांप मर गया। सांप के खुद से मरने से लोग स्तब्ध हैं।
एएसआइ चरण बोईपई ने बताया सांप चौकी के नीचे था। जैसे ही वर्दी पहनते हुए पैर चौकी के नीचे तरफ गया तो उसने काट लिया। अन्य जवान आए तब भी सांप चौकी के नीचे ही डंटा रहा। सांप को देखकर लग रहा था कि उसने कुछ भारी आहार किया था। इधर, कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. विनिता मुर्मू ने बताया एएसआइ के शरीर में सांप का जहर प्रवेश नहीं कर पाया है। इलाज चल रहा है वे बिल्कुल स्वस्थ्य हैं।
No comments