Breaking News

शोएब अख्तर का बड़ा बयान, पता नहीं क्यों MS Dhoni अब तक लटके हैं, मैं होता तो अब तक...

2019 के वर्ल्डकप में खेला था, उसके बाद से वे टीम से बाहर चल रहे हैं। उम्मीद थी कि धोनी आईपीएल के 13वें सीजन में अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी कर लेंगे, लेकिन फिलहाल कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट को फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। हाल ही में इस वायरस का भारत में प्रभाव बढ़ गया है जिससे इस साल आईपीएल होने के चांस बहुत ही कम लग रहे हैं।

Third party image reference
जब से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूर हैं तब से कई क्रिकेट विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर उन्हें संन्यास लेने की सलाह देते दिखाई दे रहे है। हाल ही में इस लिस्ट में अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम भी जुड़ गया है। शोएब अख्तर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को 2019 के विश्वकप साल के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था। उन्होंने कहा, ''टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने यह फैसला इतने लंबे समय तक क्यों लटकाए रख रखा है, वह इस बारे में नहीं जानते।

Third party image reference
फिर भी मुझे उम्मीद है कि 38 साल के धोनी को क्रिकेट से शानदार विदाई दी जाएगी, भले ही अभी यह पता नहीं कि खेल कब शुरू हो पाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पूरी ईमानदारी, मेहनत और अपनी क्षमता से क्रिकेट की सेवा की है इसलिए उन्हें पूरे सम्मान के साथ क्रिकेट को अलविदा कहना चाहिए। 

Third party image reference
शोएब अख्तर का मानना है कि धोनी भले ही अब बीच में लटके हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वह शानदार विदाई के हकदार हैं। साथ ही शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि, ''अगर मैं धोनी की जगह होता तो मैं विश्वकप के बाद संन्यास ले चुका होता। मेने भी सन्यास लिया तब मैं क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में तीन-चार साल ओर खेल सकता था, लेकिन मैंने संन्यास ले लिया क्योंकि मैं खेल को शत प्रतिशत नहीं दे पा रहा था। इसलिए फैसले के लिए इंतजार क्यों करो। '' शोएब अख्तर ने 2011 के विश्वकप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, शोएब ने अपना अंतिम मैच 8 मार्च 2011 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

No comments