चेन्नई और मुंबई के बीच खेला जाएगा IPL 2020 का पहला मैच,देखकर हो जायेंगे हैरान
आपको बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग यानी आईपीएल के सीजन 13 के लिए बीसीसीआई ने सभी 56 मैच की समयसारणी घोषित कर दी हैं। आपको पहले ही बता दिया गया था कि आईपीएल सीजन 13 की शुरूआत 29 मार्च से होने जा रही हैं, और आईपीएल सीजन 13 का आखरी लीग मैच 17 मई को खेला जाएगा। लेकिन फिलहाल बीसीसीआई ने इसके बाद सभी टीमों के मैच के कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी है।
जिसकी जानकारी नीचे विस्तार से दी गयी हैं। आपको बता दें कि आईपीएल के सीजन 13 का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं आईपीएल के सीजन 13 के आखिरी लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच 17 मई को खेला जाएगा। वहीं आपको बता दें कि आईपीएल के सीजन 13 का पूरा मैच आप हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट के नेटवर्क पर लाइव देख सकते है।

No comments