Breaking News

coronavirus: कैटरीना कैफ ने नर्स के रूप में काम कर रही अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा को बताया असली हीरो

शिखा मल्होत्रा की वायरल हो रही ब्रेव स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी बनाते हुए और उन्हें टैग करते हुए लिखा कि शिखा मल्होत्रा एक रीयल हीरो हैं.
फ़िल्म अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा जो कि अपनी नर्सिंग की डिग्री का सही उपयोग करते हुए देश सेवा में बतौर नर्स मुम्बई के एक अस्पताल में कोरोना मरीजों की सेवा सुश्रुषा कर रहीं है और जहां पूरा देश उनके इस कार्य की प्रशंसा किये जा रहा है वहां फ़िल्म इंडस्ट्री में अब तक उनके इस सराहनीय काम को लेकर चुप्पी छाई हुई थी.आज पहली बार इंडस्ट्री की तरफ से उनके इस कार्य की प्रशंसा की खबर आ रही है कि वरिष्ठ अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने उन्हें रीयल हीरो बताया और उनके कार्य की सराहना की.

No comments