Breaking News

Coronavirus Update: आज 162 संदिग्धों में मिले कोरोना के लक्षण, अबतक 2 पाॅजिटिव; जानें शुक्रवार का हाल

Coronavirus Jharkhand News Update झारखंड में शुक्रवार को कुल 162 मरीजों के सैंपल की जांच हुई। खबर लिखे जाने तक इनकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई थी। झारखंड में अबतक कुल 691 लोगो के सैंपल की जांच हुई है जिनमें 446 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाकी की रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले गुरुवार तक कुल 529 लोगों के सैंपल की जांच हुई थी जिनमें से दो पॉजिटिव मरीज पाए गए वहीं, 446 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। कुल 81 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है।
झारखंड सरकार ने नई दिल्ली में बनाया कॉल सेंटर
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के कारण पूरे देश में जगह-जगह फंसे झारखंड के लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार झारखंड भवन, नई दिल्ली में भी कॉल सेंटर बनाए गए हैं। वहां के लिए हेल्पलाइन नंबर 088 266 52 716 एवं 011 267 39 000 जारी किया गया है। इन दो नंबर पर पूरे देश से झारखंड के निवासियों के कॉल आ रहे हैं। स्थानिक आयुक्त एमआर मीणा की अध्यक्षता में गठित टीम लगातार मॉनीटङ्क्षरग कर रही है। अब तक इन नंबरों पर हजारों कॉल आ चुके हैं, जिन पर भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार लगातार सहायता पहुंचाई जा रही है। कोविड-19 से बचाव के लिए झारखंड भवन नई दिल्ली से एयर इंडिया कार्गो द्वारा 3 अप्रैल को 85,000 थ्री लेयर मास्क, 15,000 एन 95 मास्क, 4986 पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट), सात हजार पैकेट 500 मिली के सैनिटाइजर व 100 थर्मो स्कैनर भेजे गए हैं। वहीं, 30 मार्च को 1,200 वीटीएम किट एवं 25,000 एन 95 मास्क भेजा जा चुका है। सभी मेडिकल इक्विपमेंट एयर कार्गो द्वारा भेजे जा रहे हैं।
कोरोना से लड़ने को जीएसटी की बकाया हिस्सेदारी दे केंद्र सरकार
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व झारखंड सरकार में वित्त मंत्री ने जानकारी दी है कि केंद्र से जीएसटी मद में बकाया हिस्सेदारी की मांग की गई है और इस विपदा से निपटने के लिए विशेष पैकेज मुहैया कराने का भी आग्रह किया गया है। वे शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस राहत निगरानी समिति (कोविड-19) के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में हुई बैठक में विधायक दल के नेता व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख , सांसद धीरज प्रसाद साहू, वरिष्ठ नेता रौशन लाल भाटिया, प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता उपस्थित थे। बैठक में पार्टी नेताओं की ओर से यह मांग की गई कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार झारखंड को विशेष पैकेज उपलब्ध कराए तथा जीएसटी का बकाया पैसा तुरंत उपलब्ध कराए।

No comments