Breaking News

Coronavirus: दिल्ली पुलिस को महिला आयोग का नोटिस, GB रोड पर रहने वाली महिलाओं का जाना हाल


Coronavirus: दिल्ली पुलिस को महिला आयोग का नोटिस, GB रोड पर रहने वाली महिलाओं का जाना हाल
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus Outbreak ) के प्रकोप के बीच दिल्ली महिला आयोग ( Delhi Women's Commission) ने GB रोड इलाके में रह रही महिलाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है।
महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) को नोटिस जारी कर इन महिलाओं की स्थिति की जानकारी मांगी है।
अपने नोटिस में दिल्ली महिला आयोग ( DWC ) ने कहा कि उनको मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि जीबी रोड पर रह रही महिलाओं को लॉकडाउन ( Lockdown ) के चलते भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
आयोग ने लिखा कि ये महिलाएं ऐसे हालातों में अपने तंग कमरों में रहने को मजबूर हैं।
d3.png
दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से यह भी पूछा है कि क्या लॉकडाउन के बीच इन महिलाओं को खाने-पीने से लेकर आवश्यक चीजों की आपूर्ति भी हो रही है या नहीं? या फिर यहां पर सामाजिक दूरी का भी अनुपालन हो रहा है या नहीं?
गौरतलब है कि दिल्ली के जीबी रोड इलाके में दो हजार से अधिक महिलाएं और उनके बच्चे रहते हैं। यही वजह है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली महिला आयोग ने इन लोगों के लिए चिंता जताई है।
d1.png
इस दौरान दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि जीबी रोड में रहने वाली महिलाएं बेहद खराब और विपरीत हालातों में जीवन बसर करने को मजबूर हैं।

No comments