Home
/
Unlabelled
/
Coronavirus: दुनियाभर में COVID-19 से 53000 से ज्यादा मौतें, भारत में संक्रमण का आंकड़ा 2500 के पार
Coronavirus: दुनियाभर में COVID-19 से 53000 से ज्यादा मौतें, भारत में संक्रमण का आंकड़ा 2500 के पार

दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 53 हजार के पार चली गई है. जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख से ज्यादा है. worldometers के अनुसार दुनियाभर में इस वायरस से 2 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं. अभी तक सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों का पता अमेरिका में चला है जहां 245,066 संक्रमित बताये गए हैं जबकि 6,075 लोगों की मौत हुई है. स्पेन में कोरोनोवायरस महामारी से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 10,000 से अधिक हो गई. अभी तक सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई है जहां 115,242 संक्रमित और 13,915 लोगों की मौत हुई है.

भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले
covid19india.org के अनुसार भारत में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2543 पहुंच गई है. गुरुवार को 500 से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं, जो अभी तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है. 72 लोगों की भारत में अभी COVID -19 से मौत हुई है. भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां 423 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 21 की मौत हुई है. इसके बाद केरल - 286, तमिलनाड़ु 309 और दिल्ली में 293 लोग संक्रमित हैं.
Coronavirus: दुनियाभर में COVID-19 से 53000 से ज्यादा मौतें, भारत में संक्रमण का आंकड़ा 2500 के पार
Reviewed by kunal
on
12:10
Rating: 5
No comments