कंगना रनौत का खुलासा - किसी के साथ एक बिस्तर में सो...
मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक वीडियो में अपनी कुछ कहानियां बताई हैं। ड्रग एडिक्ट से स्टार बनने तक के सफर को उन्होंने खूबसूरती से बयां किया है। एक वीडियो में उन्होंने अपनी बहन रंगोली चंदेल के बारे में भी बात की है। उन्होंने रंगोली की तुलना टीवी स्टार किम कर्दाशियन से की है। उन्होंने कहा है 'रंगोली दिखने में तो किम जैसी नहीं है लेकिन अंदाज उनका वही है, वो सबकुछ सीधा बोलने में यकीन रखती हैं।
अपने करियर के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया है कि वो सलमान खान के साथ 'सुल्तान' करने का मौका छोड़ चुकी है। इस फिल्म को बाद में अनुष्का शर्मा ने किया था। सलमान खान के साथ काम करने के लिए उन्होंने आदित्य चोपड़ा ने बुलवाया था। इनकार करने पर आदित्य ने कहा था कि वो अब कभी भी उनके साथ काम नहीं कर पाएंगी।
संजय लीला भंसाली के बारे में कंगना का कहना था कि उन्हें अफसोस है कि वो इस निर्देशक के साथ काम नहीं कर पाईं। वो बताती हैं कि उन्होंने पति-पत्नी की एक कहानी को रंगोली के साथ डिस्कस किया था लेकिन 'पद्मावत' के बाद इस पर काम शुरू नहीं हो सका।
कंगना ये यह भी राज उजागर किया है कि वो कभी भी अपने पार्टनर के लिए अपनी एनर्जी को नीचे नहीं ला सकती हैं। कैजुअल डेट्स पर कंगना का कहना था 'मैं अपनी आजादी की इतनी आदी हो चुकी हूं कि किसी इंसान के साथ एक बिस्तर पर सो भी नहीं सकती। मैं रात को उठती हूं और अपने कमरे में जाकर सो जाती हूं। इसके लिए बुरा लगता है और पता नहीं ये मुझे कहां लेकर जाएगा।'

No comments